MP Election Survey 2023 : विधानसभा चुनाव में क्या होगा मप्र का राजनीति सीन? दो एजेंसी ने किया सर्वे

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ महीने का वक्त बचा है। इस बीच इसी सप्ताह आए एक सर्वे ने भाजपा की जीत की संभावना जताई है। 24 मई से 12 जून के बीच दो एजेंसियों की ओर से किए गए सर्वे में 46 हजार लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी राय दी।

कुल 230 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 119 से 129 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं, कांग्रेस को 94 से 104 सीटों पर जीत मिलने की संभावना जताई गई है। सर्वे में भाजपा के लिए दो सबसे अहम बात यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सबसे अधिक लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय बताया है तो पीएम मोदी के कामकाज से 90 फीसदी लोग खुश या संतुष्ट हैं।

सर्वे में 46 हजार लोगों ने हिस्सा लिया…

शिवराज सबसे लोकप्रिय दावेदार

सर्वे में लोगों से जब मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा नेता का नाम पूछा गया तो मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबसे आगे रहे। मामा के रूप में मशहूर शिवराज सिंह चौहान को सबसे अधिक 36 फीसदी लोगों ने पहली पसंद बताया। वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ दूसरे नंबर पर आए। उन्हें 23 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है। शिवराज कमलनाथ से 13 फीसदी आगे हैं। लोकप्रियता का यदि ऐसा अंतर चुनाव तक बरकरार रहता है तो नतीजों पर इसका बड़ा असर होगा। सर्वे में महज 6 फीसदी लोगों ने दिग्विजय सिंह को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 10 फीसदी लोगों ने नाम लिया।

पीएम मोदी का जलवा बरकरार

सर्वे में पीएम मोदी के कामकाज को लेकर भी सवाल किया गया। इसके जवाब में सामने आया कि पीएम मोदी का जलवा मध्यप्रदेश में बरकरार है। 46 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के कामकाज को बहुत अच्छा बताया तो 44 फीसदी ने कहा कि वह संतुष्ट हैं। यानी कुल 90 फीसदी लोग उनके कामकाज से खुश या संतुष्ट हैं। महज 9 फीसदी ने नाखुशी जाहिर की तो एक फीसदी ने कोई राय नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *