द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान तीन चरणों में सिन्हा पर दोगुने से भी ज्यादा की बढ़त बना ली थी।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने भारतीय राजनीति के इतिहास में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के तौर पर अपना नाम दर्ज करवा लिया है। मुर्मू की जीत पर देश के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में केंद्र सरकार की ओर से जश्न का इंतजाम किया गया है। मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं वहीं उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी नए राष्ट्रपति को बधाई देने पहुंचे हैं।
राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती अभी तक तीन चरणों में की गई थी। इन तीनों चरणों में ही एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा पर दोगुने से भी ज्यादा अंतर की बढ़त बनाए रखी। अब तक हुई गिनती में कुल वोट 3219 थे। जिनकी वैल्यू 8,38,839 थी। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट जिनकी वैल्यू 5,77,777 मिले हैं। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1058 वोट मिले जिनकी वैल्यू 2,61,062 है। अभी एक चरण के वोटों की गिनती बाकी है।
रायसीना हिल्स की रेस में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बढ़त बनाते हुए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को सांसदों के वोटों की गिनती में पीछे छोड़ दिया है। राष्ट्रपति पद के लिए कुल 748 सांसदों के वोट पड़े हैं जिनमें से मुर्मू को 540 वोट मिले हैं जबकि यशवंत सिन्हा को महज 208 वोट मिले हैं। इस दौरान 15 सांसदों के वोट अमान्य हो गये हैं।
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जारी है। इसमें सबसे पहले सांसदों के मतों को गिना जा रहा है। बाद में इसमें अन्य वोटों को शामिल किया जाएगा। वहीं एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गांव में लोग जश्न मना रहे हैं। इसके लिए गांव में 20 हजार लड्डू भी बनाए गए हैं।
इस बार राष्ट्रपति चुनाव में 98.91% वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 12 राज्यों में 100 फीसद मतदान हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।
द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा ने विजय जुलूस की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिणाम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। संसद भवन के कमरा नंबर 63 में मतगणना हो रही है और शाम चार बजे के आसपास नतीजे आने की उम्मीद है। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को सभी राज्यों से दिल्ली मंगाया गया था। इस चुनाव में एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।
क्या बोले द्रौपदी मुर्मू के भाई: एनडीए की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिनसेन टुडू ने कहा कि हमारे गांव में खुशी का माहौल है क्योंकि हमें उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति बनेंगी। यह आदिवासी समुदाय, ओडिशा और देश के लिए गर्व की बात है।
वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होगी।” मतगणना से पहले ही एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न का माहौल देखा गया। इस दौरान गांव के लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया।

राष्ट्रपति चुनाव में अगर द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति के पद पर बैठेंगी। बता दें कि 34 दलों ने विपक्षी उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा समर्थन देने की घोषणा की है तो वहीं झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के लिए 44 दलों ने समर्थन की घोषणा की।
मुर्मू की जीत के बाद दिल्ली भाजपा ने पार्टी मुख्यालय से राजपथ तक रोड शो की योजना बनाई है। सूत्रों ने बताया कि इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
Read also :*राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू. –
राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक वोट पाने वाला विजेता नहीं बल्कि एक निश्चित कोटे से अधिक वोट पाने वाला होता हैं। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए डाले गए वोटों को जोड़कर, दो से विभाजित करके और उसमें ‘1’ जोड़कर कोटा निर्धारित किया जाता है। इस वैल्यू से अधिक वोट पाने वाले उम्मीदवार की जीत होती है।
Report
Progress of india news
Updates ;
द्रौपदी मुर्मू को मिला राष्ट्रपति चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र
राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को 64 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए, जबकि यशवंत सिन्हा को 36 प्रतिशत वोट मिले। राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, पीसी मोदी ने दिल्ली में उनके आवास पर निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रमाण पत्र सौंपा।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का 15 वें राष्ट्रपति के रूप में चुनाव एक प्रामाणिक और समावेशी भारत का उदाहरण है।”
द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिनसेन टुडू ने दी बधाई, कहा मिलने जाउंगा
द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिनसेन टुडू ने रायरंगपुर से उनकी जीत पर खुशी जताते हुए कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं, मेरी दीदी आदिवासी क्षेत्र से जाकर राष्ट्रपति बन गईं। उन्होंने बचपन से ही बहुत संघर्ष किया है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। यहां लोग बहुत खुश हैं। मैं परसो उनसे मिलने जाऊंगा’
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई
निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।
I would like to congratulate Hon'ble Presidential Elect Smt Draupadi Murmu.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) July 21, 2022
The country will sincerely look up to you as the Head of State to protect the ideals of our Constitution & be the custodian of our democracy, especially when nation is plagued with so many dissensions.
- बारिश के पानी का संचयन करने ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकतामुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में बारिश के पानी की प्रत्येक बूंद को सहेजने के लिए 90 दिन का जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रदेश में जल संरक्षण एवं संवर्धन… Read more: बारिश के पानी का संचयन करने ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- जबलपुर में जल स्त्रोंतों के उद्गम स्थल को बेहतर बनाने की मुहिमप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में 30 मार्च से जल संरचनाओं के संरक्षण और जल स्त्रोतों के आसपास साफ-सफाई की मुहिम चलाई गई थी। जलबपुर में भी जल स्त्रोतों के उद्यगम स्थलों को संरक्षण की दिशा… Read more: जबलपुर में जल स्त्रोंतों के उद्गम स्थल को बेहतर बनाने की मुहिम
- सरपंच संवाद कार्यक्रम से सामाजिक सरोकारग्वालियर को कुपोषण मुक्त बनाने के लिये 2 विकासखण्डों के सरपंचों ने 292 बच्चों को गोद लेकर कुपोषण से मुक्त करने का संकल्प लिया है। ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा नवाचार के रूप में नई पहल… Read more: सरपंच संवाद कार्यक्रम से सामाजिक सरोकार
- निजी क्षेत्र की सहभागिता से सतत विकास की रफ्तार तेज करेगा मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने कहा है कि “सतत विकास केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें निजी क्षेत्र, नागरिक समाज और आमजन की साझेदारी अनिवार्य है। उन्होंने ‘विकसित… Read more: निजी क्षेत्र की सहभागिता से सतत विकास की रफ्तार तेज करेगा मध्यप्रदेश
- पौधरोपण में वैज्ञानिक और टिकाऊ तकनीकों के उपयोग के लिए प्रशिक्षण मनरेगा के तहत इंजीनियर और कृषि सखियों को दिया जा रहा है तकनीकी प्रशिक्षणमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई “एक बगिया मां के नाम परियोजना”, “गंगोत्री हरित योजना” और “नर्मदा परिक्रमा पथ” जैसी योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने की दिशा… Read more: पौधरोपण में वैज्ञानिक और टिकाऊ तकनीकों के उपयोग के लिए प्रशिक्षण मनरेगा के तहत इंजीनियर और कृषि सखियों को दिया जा रहा है तकनीकी प्रशिक्षण